Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज, जेडीयू में बढ़ी हलचल

Asian News
Bihar Politics
X

Bihar Politics

Bihar Politics: पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रखने की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उनके औपचारिक राजनीतिक प्रवेश की घोषणा इसी महीने की जा सकती है। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी के अंदर निशांत को आगे लाने की मांग लगातार मजबूत होती दिख रही है। इस खबर से जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

Bihar Politics: सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार हाल के दिनों में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आए हैं। 1 मार्च को मुख्यमंत्री के 75वें जन्मदिन पर वे उनके साथ मौजूद रहे और मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। पिछले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिली सफलता के बाद से ही पार्टी के भीतर निशांत की संभावित भूमिका को लेकर चर्चा जारी है। बताया जा रहा है कि मार्च में दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में उनके भविष्य को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

Bihar Politics: पटना समेत कई जिलों में पोस्टर और सोशल मीडिया अभियानों के जरिए उन्हें पार्टी का संभावित उत्तराधिकारी बताया जा रहा है। हालांकि, नीतीश कुमार ने अब तक इस विषय पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है, जबकि वे लंबे समय से परिवारवाद के विरोधी माने जाते रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019