Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar: बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को नीतीश सरकार का तोहफा, हर महीने मिलेगा 1000 रुपये भत्ता

Bihar News
X

Bihar News

Bihar: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेरोजगार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। 20 से 25 वर्ष की आयु के ग्रेजुएट युवक-युवतियों, जो नौकरी या स्वरोजगार में नहीं हैं, उन्हें सरकार हर महीने 1000 रुपये का भत्ता देगी। यह सहायता अधिकतम दो साल तक मिलेगी, ताकि युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।

Bihar: मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2005 से उनकी सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार और सशक्तिकरण प्रदान करना रहा है। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार देने का लक्ष्य है। इसके लिए कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Bihar: नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया गया है। अब इंटर के साथ-साथ कला, विज्ञान और वाणिज्य में स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। यह भत्ता उन युवाओं को दिया जाएगा जो पढ़ाई नहीं कर रहे और नौकरी या स्वरोजगार की तलाश में हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019