Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : नदी किनारे मिले दो सूटकेस खोलते ही उड़ गए होश, अंदर थे क्षत-विक्षत शव

Asian News
Bihar News: Two suitcases found on the river bank were opened and everyone was shocked; mutilated bodies were inside.
X

Bihar News: Two suitcases found on the river bank were opened and everyone was shocked; mutilated bodies were inside.

Bihar News : कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दुर्गावती नदी किनारे पड़े दो लावारिस सूटकेसों से इंसानी शव के टुकड़े बरामद हुए। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जब सूटकेस खोले तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया।

Bihar News : रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरसिया पुल के नीचे मिले इन सूटकेसों में मानव शरीर के कटे हुए हाथ, पैर और धड़ बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव एक बच्चे और एक वयस्क के हो सकते हैं। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत थे और उन्हें किसी तेज धारदार हथियार से काटा गया था।

Bihar News : घटना की गंभीरता को देखते हुए कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला खुद मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और फोटोग्राफी टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और कर शवों को सूटकेस में भरकर नदी किनारे फेंका गया है, क्योंकि जिले में ऐसी किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं है।

Bihar News : फिलहाल पुलिस आसपास के जिलों से भी जानकारी जुटा रही है और शवों की पहचान के लिए फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019