Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : नहर में डूबकर तीन मासूम स्कूली बच्चों की मौत, शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

Bihar News
X

Bihar News : मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले के आदापुर थाना क्षेत्र से शनिवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को शोक की लहर में डुबो दिया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बलिरामा गांव के तीन कक्षा 8 के छात्र नहर में स्नान करने के दौरान डूब गए। इस हादसे ने न केवल परिवारों को तोड़ दिया, बल्कि सरकारी स्कूलों में निगरानी की कमी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया।

Bihar News : घटना शनिवार दोपहर की है। कक्षा 8 के तीन मासूम छात्र अर्जुन कुमार उर्फ गोलू 13 वर्ष, लक्ष्मण कुमार उर्फ छोटू 14 वर्ष और तीसरा छात्र 13 वर्ष पढ़ाई के दौरान स्कूल से बिना किसी रोक-टोक के निकल गए। वे छौड़ादानो-आदापुर नहर मार्ग स्थित 72 आरडी पुल के पास त्रिवेणी कैनाल में स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान अचानक एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा। साथी उसे बचाने के प्रयास में खुद बहाव में फंस गए और देखते ही देखते तीनों की जान चली गई।

Bihar News : नहर किनारे से गुजर रहे राहगीरों ने बच्चों को छटपटाते देख शोर मचाया। ग्रामीण दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले। दो बच्चों को छौड़ादानो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे को मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां भी उसे बचाया नहीं जा सका। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019