Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार को प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी सौगात, 6204 करोड़ की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास...

Bihar News: बिहार को प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी सौगात, 6204 करोड़ की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास...
X

Bihar News: बिहार को प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी सौगात, 6204 करोड़ की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास…

Bihar News: मधुबनी : बिहार के ऊर्जा क्षेत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मधुबनी में ₹6204.65 करोड़ की लागत से तैयार की गई विभिन्न विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं बिहार में विकास को एक नई दिशा देंगी और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेंगी।

Bihar News: इन परियोजनाओं में प्रमुख रूप से रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत 5030.74 करोड़ रुपए की लागत से राज्य की विद्युत वितरण प्रणाली को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की योजना शामिल है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, सतत और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके अलावा, 62 गांवों में आवासीय विद्युतीकरण, 59 नए पावर सब-स्टेशनों के निर्माण और पटना विद्युत वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण से संबंधित 1173.91 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।

Image

Bihar News: इन परियोजनाओं से न केवल शहरी क्षेत्रों में बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार होगा। इस ऐतिहासिक मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय पंचायती मंत्री राजीव रंजन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Image

Bihar News: बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इस अवसर को राज्य की ऊर्जा यात्रा का ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से न केवल आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि हर घर तक भरोसेमंद और निर्बाध बिजली पहुंचाने के संकल्प को भी बल मिलेगा। ऊर्जा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग इन योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Image


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019