Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सब पूरा घाय-खाय है, नीतीश कुमार का विपक्ष पर हमला, राबड़ी देवी को भी लपेटा

Bihar News
X

Bihar News

Bihar News: पटना। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सदन में जोरदार सियासी घमासान देखने को मिला। वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क उठे। उन्होंने विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

Bihar News: मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में नारेबाजी कर रहे राजद-कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के विधायकों पर तंज कसते हुए कहा, "सब पूरा घाय-खाय है!" उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि विपक्ष के सभी सदस्य काले कपड़े पहनकर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब राबड़ी देवी के कहने पर हुआ। नीतीश ने कहा, “ये पहले ऐसा नहीं करते थे, अब सब एक जैसे कपड़े पहनकर आते हैं। किसी के कहने पर करते हैं।"

Bihar News: इस पर राबड़ी देवी ने पलटवार करते हुए कहा, “बिहार की जनता को जवाब दीजिए।” लेकिन नीतीश यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, “जब सुनना चाहिए, तब सुनते नहीं। एक-एक बात सुनें और फिर अपनी बात रखें।”

Bihar News: हंगामा बढ़ता देख सभापति ने विधान परिषद की कार्यवाही लंच तक स्थगित कर दी। वहीं विधानसभा में भी नीतीश कुमार विपक्षी विधायकों की नारेबाजी पर गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा, “हमने बहुत काम किया है, लोग लाभ उठा रहे हैं, लेकिन विपक्ष सिर्फ हंगामा कर रहा है। पहले ऐसा नहीं होता था कि पूरे सत्र में काले कपड़े पहनकर आएं।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019