Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : तेज आंधी से पीपल का विशाल पेड़ घर पर गिरा, मां समेत चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Asian News
Bihar News: A huge peepal tree fell on a house due to a strong storm, causing a painful death of four innocent children including their mother.
X

Bihar News: A huge peepal tree fell on a house due to a strong storm, causing a painful death of four innocent children including their mother.

Bihar News : सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी धनुशी टोला में एक विशाल पीपल का पेड़ कच्चे मकान पर गिर गया, जिससे घर में सो रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

Bihar News : जानकारी के अनुसार, रात करीब 11ः30 बजे अचानक तेज हवाओं और बारिश का दौर शुरू हुआ। आंधी इतनी तेज थी कि वर्षों पुराना पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे एक कच्चे मकान पर जा गिरा। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। पेड़ गिरते ही मकान पूरी तरह ढह गया और सभी लोग मलबे के नीचे दब गए।

Bihar News : हादसे में पूजा देवी (28), उनकी बेटी शिवानी (5) तथा तीन बेटे राजकुमार (7), वीरभद्र कुमार (2) और मात्र एक माह के लायगर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और चीख-पुकार मच गई।

Bihar News : सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया, लेकिन तब तक सभी पीड़ितों की मौत हो चुकी थी। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019