Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar NDA Candidate : एनडीए आज शाम 4 बजे करेगा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली रवाना

Bihar NDA Candidate : एनडीए आज शाम 4 बजे करेगा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली रवाना
X

Bihar NDA Candidate : एनडीए आज शाम 4 बजे करेगा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली रवाना

Bihar NDA Candidate : नई दिल्ली/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सोमवार को दिन पटना की सियासत पूरी तरह गरम है। एनडीए (NDA) की ओर से आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान सहित शीर्ष नेतृत्व आज दिल्ली से रवाना होंगे और उनके पटना पहुंचने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की जाएगी।

Bihar NDA Candidate : महागठबंधन में समीकरण भी तय करने की जुगत

उधर, महागठबंधन ने भी सीट बंटवारे को लगभग फाइनल कर लिया है। राजद (आरजेडी) कांग्रेस और वाम दलों (CPI-ML, CPI, CPM) के साथ-साथ मनोज सहनी की वीआईपी पार्टी भी आज अपने पत्ते खोल सकती है। सूत्र बताते हैं कि महागठबंधन की ओर से भी जल्द उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी।

Bihar NDA Candidate : जन सुराज की दूसरी लिस्ट भी आज

वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की ओर से भी दूसरी लिस्ट जारी किए जाने की चर्चा है। प्रशांत किशोर कैंपेन के करीबी सूत्रों के अनुसार, आज शाम या कल सुबह तक नई सूची जारी हो सकती है, जिसमें 30 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे, साथ ही यह भी ऐलान हो सकता है कि प्रशांत किशोर राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019