Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी

Asian News
Bihar News : सम्राट चौधरी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, काशी जैसा हरिहर नाथ कॉरिडोर, 11 टाउनशिप; 22 बड़े फैसले पर लगी मुहर
X

Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी

Bihar Cabinet : पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट बैठक में 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Bihar Cabinet : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा

बिहार सरकार अपने खर्च पर 1100 श्रद्धालुओं को गुजरात के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की यात्रा कराएगी। इसके लिए ढाई करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। 20 जुलाई को दो दिवसीय यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Bihar Cabinet : सुपौल में बीरपुर एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त 29 करोड़

सुपौल जिले के बीरपुर एयरपोर्ट विकास के लिए अतिरिक्त 29 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई।

Bihar Cabinet : 31 बस स्टैंडों का कायाकल्प

बिहार के 31 बस स्टैंडों को पीपीपी मोड पर आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

Bihar Cabinet : 5 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को हरी झंडी

पूर्णिया, राजगीर, मधेपुरा, मधुबनी और शेखपुरा में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जमीन देने का फैसला लिया गया।

Bihar Cabinet : पत्थर भूखंडों की ई-नीलामी का अधिकार

समाहर्ता को पत्थर भूखंडों की बंदोबस्ती ई-नीलामी के जरिए कराने का अधिकार दिया गया।

Bihar Cabinet : अन्य प्रमुख फैसले

  • पटना नगर निगम 200 करोड़ रुपये तक का निगम बॉन्ड जारी कर सकेगा।
  • गन्ना यंत्रीकरण और बीज विकास योजना को मंजूरी।
  • बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज-2025 की अवधि बढ़ाई गई।
  • गयाजी जिले के डोभी में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण को मंजूरी।
  • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर पंचायतों को 51,923 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा।

बैठक में कई जनहितकारी फैसले लिए गए, जो बिहार के विकास को नई गति देने वाले साबित होंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019