Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly Elections: बिहार में कांग्रेस ने पहली गारंटी का किया ऐलान, महागठबंधन की सरकार बनी तो 2500 रुपये मासिक देने का किया वादा

Dev Verma
Bihar Assembly Elections: बिहार में कांग्रेस ने पहली गारंटी का किया ऐलान, महागठबंधन की सरकार बनी तो 2500 रुपये मासिक देने का किया वादा
X

Bihar Assembly Elections: बिहार में कांग्रेस ने पहली गारंटी का किया ऐलान, महागठबंधन की सरकार बनी तो 2500 रुपये मासिक देने का किया वादा

Bihar Assembly Elections: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो चुकी है और राजनीतिक दल अपने-अपने वादे जनता के सामने रख रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र का पहला भाग जारी किया है, जिसमें महिलाओं के लिए खास योजना ‘माई बहिन मान योजना’ का ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 2,500 रुपये सीधे जमा किए जाएंगे।

Bihar Assembly Elections: पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने इस योजना की जानकारी दी। हालांकि प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और कन्हैया कुमार इस मौके पर उपस्थित नहीं थे।

Bihar Assembly Elections: राजेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि माई बहिन मान योजना की शुरुआत बिहार में कांग्रेस-नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनने पर की जाएगी। उन्होंने कहा, “कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और झारखंड जैसी कांग्रेस शासित राज्यों में यह योजना सफलतापूर्वक चल रही है। बिहार में भी हम इसे लागू करेंगे।”

Bihar Assembly Elections: उन्होंने बिहार की वर्तमान भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था, लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया। वहीं कांग्रेस हर वादे को पूरा करती है, जैसा कि अन्य राज्यों में देखा जा सकता है।

Bihar Assembly Elections: महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने इस योजना को लेकर खुशी जताते हुए कहा, “यह महिलाओं के लिए एक बड़ा सशक्तिकरण कदम होगा। मैं गर्व महसूस करती हूं कि बिहार कांग्रेस ने इसे अपनी पहली गारंटी बनाया है।” कांग्रेस की इस पहल को बिहार की राजनीति में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आगामी चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019