सुकमा में बड़ा सफलता : 5 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किए

सुकमा में बड़ा सफलता : 5 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किए
सुकमा में बड़ा सफलता : 5 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किए
सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ा कदम देखा गया, जब कुल 5 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें एक नक्सल दंपति शामिल है। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 25 लाख रुपए के ईनाम घोषित किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार की ‘नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ और सुकमा पुलिस की ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के प्रभाव के चलते इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन योजनाओं के तहत लगातार सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे पुलिस का प्रभाव नक्सल क्षेत्रों में बढ़ा है।
ईनामों की जानकारी:
- 01 महिला नक्सली पर 8 लाख
- 01 पुरुष नक्सली पर 8 लाख
- 01 पुरुष नक्सली पर 5 लाख
- 02 महिला नक्सली पर 2-2 लाख
इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण से क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति मजबूत हो रही है और सरकार की नक्सल विरोधी नीतियों की सफलता की ओर इशारा कर रही है।


