Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ED की बड़ी छापेमारी : मुंबई-अहमदाबाद में 7 जगहों से 13.5 करोड़ रुपये नगद जप्त....

ED की बड़ी छापेमारी : मुंबई-अहमदाबाद में 7 जगहों से 13.5 करोड़ रुपये नगद जप्त....
X

ED की बड़ी छापेमारी मुंबई-अहमदाबाद में 7 जगहों से 13.5 करोड़ रुपये नगद जप्त….

ED की बड़ी छापेमारी : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई और अहमदाबाद में एक बड़ी छापेमारी की, जिसमें 13.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई। यह कार्रवाई मालेगांव स्थित नासिक मर्चेंट को-ऑपरेटिव बैंक (NMCO बैंक) में हुए कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई।

ईडी ने व्यापारी सिराज अहमद हारुन मेमन को निशाना बनाते हुए यह छापेमारी की, जिन पर आरोप है कि उन्होंने बैंक खातों का दुरुपयोग कर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का वित्तीय लेन-देन किया। मेमन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है, जिसमें गंभीर वित्तीय अपराधों का खुलासा हुआ है।

इस छापेमारी को बड़े वित्तीय अपराधों के खिलाफ ED की कड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है, जो अब देशभर में सुर्खियां बना हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019