Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

7 फरवरी को RBI का बड़ा फैसला : क्या सस्ती होगी आपकी EMI?

Puja Rahi
7 फरवरी को RBI का बड़ा फैसला : क्या सस्ती होगी आपकी EMI?
X

7 फरवरी को RBI का बड़ा फैसला : क्या सस्ती होगी आपकी EMI?

RBI : बजट में टैक्स राहत मिलने के बाद अब मिडिल क्लास की निगाहें 7 फरवरी पर टिकी हैं, जब भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी बैठक के फैसले सामने आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि RBI इस बार रेपो रेट में कटौती कर सकता है, जिससे लोन लेने वालों की EMI का बोझ हल्का होगा।

बजट के बाद RBI पर टिकी उम्मीदें

वित्त मंत्री द्वारा 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करने की घोषणा के बाद आम जनता को अब RBI से भी राहत की उम्मीद है। यदि RBI ब्याज दरों में कटौती करता है, तो होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की दरों में कमी आएगी, जिससे मिडिल क्लास को सीधा फायदा होगा।

मॉनेटरी पॉलिसी बैठक का शेड्यूल

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 5 से 7 फरवरी तक चलेगी और 7 फरवरी को लिए गए फैसलों की घोषणा की जाएगी।

RBI

क्या रेपो रेट में कटौती संभव है?

वर्तमान में रेपो रेट 6.5% पर स्थिर है और फरवरी 2023 के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, हाल ही में महंगाई दर में नरमी और अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के चलते कई एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि RBI 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है।

रेपो रेट कटौती से क्या होगा असर?

रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। यदि यह दर कम होती है, तो बैंक भी ग्राहकों को सस्ते लोन उपलब्ध कराते हैं। इसका सीधा लाभ लोन लेने वालों को कम EMI के रूप में मिलता है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

अब देखना होगा कि 7 फरवरी को RBI क्या निर्णय लेता है और क्या मिडिल क्लास को बजट के बाद एक और राहत मिलती है!


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019