Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Big Change in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव, अब 5 नहीं 4 दिन के होंगे मुकाबले, 98 ओवर फेंकने होंगे जरुरी, जानें कब से होगी शुरू

Big Change in Test Cricket
X

Big Change in Test Cricket

Big Change in Test Cricket: मुंबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। 2027-29 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में छोटे क्रिकेटिंग देशों के लिए चार दिवसीय टेस्ट मैचों को मंजूरी देने का प्रस्ताव तेजी से आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC अध्यक्ष जय शाह ने लॉर्ड्स में खेले गए WTC फाइनल के दौरान इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। यह बदलाव मुख्य रूप से छोटे और विकासशील क्रिकेट देशों को टेस्ट क्रिकेट में बनाए रखने, उन्हें अधिक टेस्ट खेलने का अवसर देने और लंबी सीरीज की मेजबानी में आने वाली समय और लागत की चुनौतियों को कम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Big Change in Test Cricket: 98 ओवर प्रतिदिन, सीरीज होगी कम समय में पूरी

चार दिवसीय टेस्ट में, पारंपरिक 90 ओवरों के बजाय 98 ओवर प्रतिदिन फेंके जाएंगे, जिससे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को तीन सप्ताह से भी कम समय में समाप्त किया जा सकेगा। इस प्रारूप से मैचों की तीव्रता बढ़ेगी और दर्शकों की रुचि भी बनी रहेगी।

Big Change in Test Cricket: बड़ी टीमें खेलेंगी पारंपरिक पांच दिवसीय टेस्ट

हालांकि, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें अब भी पारंपरिक पांच दिवसीय टेस्ट खेलती रहेंगी। इन देशों के बीच प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जैसे एशेज, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और हाल में शुरू हुई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को पांच दिवसीय प्रारूप में ही खेला जाएगा।

Big Change in Test Cricket: WTC 2025-27 चक्र रहेगा पहले जैसा

इससे पहले 2025-27 का WTC चक्र पहले की तरह ही पांच दिवसीय टेस्ट प्रारूप में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आगामी दो टेस्ट की सीरीज से होगी। इस चक्र में 9 देशों के बीच कुल 27 सीरीज खेली जाएंगी, जिनमें से 17 सीरीज दो टेस्ट और 6 सीरीज तीन टेस्ट की होंगी।

Big Change in Test Cricket: छोटे देशों को मिलेगा नया मौका

अतीत में इंग्लैंड ने 2019 और 2023 में आयरलैंड और हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट खेले हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह फॉर्मेट पहले भी आज़माया जा चुका है और अब इसे आधिकारिक रूप देने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019