Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

AAP में बड़ा बदलाव: PAC बैठक के बाद केजरीवाल का फैसला, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी...

Assam Assembly Elections
X

Assam Assembly Elections

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) की पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (PAC) की बैठक के बाद पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। बैठक के बाद संदीप पाठक ने ऐलान किया कि दिल्ली में गोपाल राय की जगह सौरभ भारद्वाज को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में महराज मालिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चार राज्यों में नए प्रभारी और दो राज्यों में नए अध्यक्ष
PAC बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा की गई और संगठन को मजबूत करने के लिए अहम बदलाव किए गए। संदीप पाठक ने बताया कि पार्टी ने चार राज्यों में नए प्रभारी और दो राज्यों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

नए नियुक्तियों की सूची:

  • दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष: सौरभ भारद्वाज
  • जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष: महराज मालिक
  • गुजरात प्रभारी: गोपाल राय
  • गुजरात सह प्रभारी: दुर्गेश पाठक
  • गोवा प्रभारी: पंकज गुप्ता
  • पंजाब प्रभारी: मनीष सिसोदिया
  • पंजाब सह प्रभारी: सतेंद्र जैन
  • छत्तीसगढ़ प्रभारी: संदीप पाठक

पीएम के चुनावी वादों पर सवाल
बैठक में प्रधानमंत्री के दिल्ली चुनाव के दौरान किए गए वादों, जैसे 2500 रुपये और होली-दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर देने के ऐलान पर भी चर्चा हुई। संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि पीएम के ये वादे झूठे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने हमेशा अपने वादे पूरे किए हैं।

नई रणनीति पर नजर
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद यह आम आदमी पार्टी की पहली PAC बैठक थी, जो अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उनके आवास पर हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में बड़े बदलाव के संकेत पहले से ही थे। अब सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में पार्टी की नई रणनीति क्या होगी, इस पर सबकी नजर रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019