Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking : करनी सेना ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर किया हमला, राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहने पर बवाल...

Big Breaking : करनी सेना ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर किया हमला, राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहने पर बवाल...
X

Big Breaking : करनी सेना ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर किया हमला, राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहने पर बवाल…

आगरा/नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहने के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने आगरा स्थित उनके घर पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे और सुमन के घर में घुसने की कोशिश की, जिससे पुलिस और करनी सेना के बीच जमकर झड़प हुई। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्या कहा था सपा सांसद रामजी लाल ने? सपा सांसद रामजी लाल ने राज्यसभा में कहा था कि भारतीय मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते, वे पैगंबर मुहम्मद और सूफी परंपरा का पालन करते हैं। उन्होंने कहा, "लेकिन, मैं पूछना चाहता हूं कि बाबर को यहां कौन लाया? राणा सांगा ने ही बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए आमंत्रित किया था। इसलिए, अगर मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है, तो हिंदू गद्दार राणा सांगा के वंशज होने चाहिए। हम बाबर की आलोचना करते हैं, लेकिन हम राणा सांगा की आलोचना क्यों नहीं करते?"

सीएम योगी की प्रतिक्रिया इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "क्या इतिहास सिर्फ यही लोग जानते हैं जो जिन्ना का महिमामंडन करते हैं? ये वही लोग हैं जो बाबर, औरंगजेब और जिन्ना का महिमामंडन करते हैं। देश, भारत की विरासत और भारत के महापुरुषों के प्रति इनके भाव क्या होंगे, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।"

सीएम योगी ने आगे कहा, "इन्हें पलटी मारने में देर नहीं लगेगी। ये लोग महाराणा प्रताप, राणा सांगा, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह के बारे में क्या जानते हैं? औरंगजेब और बाबर की पूजा करने वाले और जिन्ना को अपना आदर्श मानने वालों से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती।"

फिलहाल, आगरा पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019