Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking : ब्रेक फेल ट्रक ने छह गाड़ियों को रौंदा, भयानक आग में 8 लोग जिंदा जले

Big Breaking
X

Big Breaking : पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार सुबह बेंगलुरू-मुंबई नेशनल हाइवे-4 पर मौत बनकर आई एक दुर्घटना ने सबको झकझोर दिया। एक मालवाहक ट्रक के ब्रेक फेल होने से उसने पुल पर चल रही छह गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसके बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।

Big Breaking : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह लगातार गाड़ियों को रौंदता चला गया। टक्कर के तुरंत बाद वाहनों में आग लग गई, और देखते ही देखते पूरा पुल आग की लपटों में घिर गया। कई लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Big Breaking : फिलहाल बचाव और राहत अभियान जारी है, और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के शुरुआती कारण की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019