Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई : सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप समेत 22 ठिकानों पर छापेमारी

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई : सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप समेत 22 ठिकानों पर छापेमारी
X

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई : सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप समेत 22 ठिकानों पर छापेमारी

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई : रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर समेत कई शहरों में आयकर विभाग (IT) की बड़ी कार्रवाई जारी है। सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप और इससे जुड़े कमीशन एजेंटों के ठिकानों पर छापा मारा गया है। रायपुर, गोंदिया, कोकीनाडा समेत कुल 22 ठिकानों पर IT विभाग की दबिश दी गई है।

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ में कहां-कहां छापेमारी?

  • राजीव नगर स्थित आवास
  • जवाहर मार्केट स्थित ऑफिस
  • राठौर चौक स्थित गोदाम
  • रिंग रोड स्थित जगुआर शोरूम
  • भनपुरी स्थित राइस मिल

200 से ज्यादा आयकर अधिकारियों की टीम शामिल

आयकर विभाग की इस कार्रवाई में करीब 200 अधिकारी शामिल हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा और तेलंगाना के आईटी अधिकारी भी इस ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं।

बड़ी कर चोरी की शिकायत के बाद कार्रवाई

व्यवसायों में अधिकतर लेन-देन नगद में होने और टैक्स चोरी की गोपनीय शिकायतों के बाद आयकर विभाग ने यह छापेमारी की है। अधिकारी दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच कर रहे हैं।

व्यापार जगत में हड़कंप, कार्रवाई जारी

आयकर विभाग की इस छापेमारी से व्यापार जगत में हलचल मच गई है। सभी ठिकानों पर जांच अभी भी जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019