Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BIG ACTION : आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार : दो आरोपियों को जाल बिछाकर दबोचा, गिरफ्तार कर भेजा जेल…. पढ़ें पूरी खबर....

BIG ACTION : आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार : दो आरोपियों को जाल बिछाकर दबोचा, गिरफ्तार कर भेजा जेल…. पढ़ें पूरी खबर....
X

रायपुर: आबकारी विभाग ने जिला रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद की गई है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जिला रायपुर के विभिन्न स्थानों पर 5 छापे मारे, जिसमें 2 कायम प्रकरण दर्ज किए गए।

आरोपियों के पास से 10.08 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला और 10.44 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला/विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम काजल पाण्डे और प्रेमचन्द साहू हैं।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। विभाग ने अपील की है कि लोग अवैध मदिरा के खिलाफ सूचना देने में सहयोग करें।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी ज़ेबा खान की अहम भूमिका रही. इसके अलावा आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी डी. डी पटेल, अनिल बंजारे, रविशंकर पैकरा और आबकारी आरक्षक रविन्द्र देवांगन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019