Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Big Accident : बेकाबू ट्रक ने ऑटो समेत कई वाहनों को रौंदा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Big Accident: Uncontrolled truck crushes several vehicles including auto, tragic death of 7 people
X

Big Accident: Uncontrolled truck crushes several vehicles including auto, tragic death of 7 people

Big Accident : खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-31 पर एक भयावह सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Big Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खगड़िया से महेशखुंट की ओर जा रहा ऑटो यात्रियों से भरा हुआ था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सीधे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में बैठे लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Big Accident : मृतकों में तीन महिलाएं, एक युवती, दो युवक और एक मासूम बच्चा शामिल बताया जा रहा है। वहीं चार गंभीर घायलों को तत्काल खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Big Accident : हादसे के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागने के प्रयास में उसने एक पिकअप वाहन और एक कार को भी टक्कर मार दी। इससे सड़क पर और अधिक दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019