Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 की मौत...

Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 की मौत...
X

Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 की मौत…

Big Accident : राजकोट। गुजरात के राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को मालियासण गांव के पास हुई, जब एक ट्रक ने गलत दिशा से आकर एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Big Accident : बता दें कि नवापुर गांव का एक परिवार ऑटो में सवार होकर शादी समारोह में जा रहा था। इसी दौरान मालियासण गांव के पास एक ट्रक गलत दिशा से तेज रफ्तार में आया और सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

Big Accident : 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई, क्योंकि ऑटो टक्कर के बाद बुरी तरह से पिचक गया था। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक 7 वर्षीय बच्चे, दो महिलाओं और तीन पुरुषों सहित सभी यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है।

Big Accident : ऑटो चालक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और गलत दिशा में चल रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019