Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Big Accident : भीषण सड़क हादसा, एसयूवी कार डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 5 घायल

Big Accident
X

Big Accident

Big Accident : राजगढ़ : गुरुवार सुबह राजगढ़ जिले के पचोर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच करनावास थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटखेड़ी गांव के पास हुआ, जब एक तेज़ रफ्तार एक्सयूवी अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई।

Big Accident : नींद की झपकी बना हादसे की वजह

पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। कार उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा से अयोध्या होते हुए सूरत जा रही थी। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे।

Big Accident : मौके पर दो किशोरों की मौत

हादसे में मौके पर ही 16 वर्षीय अनमोल दुबे और 14 वर्षीय प्रियांशु पांडे की जान चली गई। वहीं 45 वर्षीय प्रमिला दुबे और 50 वर्षीय शिवदेवी तिवारी ने इलाज के दौरान शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Big Accident : घायल अब भी अस्पताल में भर्ती

घायलों में वाहन चालक भोलाराम, 50 वर्षीय पुष्टम दुबे और 13 वर्षीय अंशिका दुबे शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए पहले पचोर अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजगढ़ और शाजापुर जिला अस्पतालों में रेफर किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019