Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Big Accident : पंजाब में भीषण सड़क हादसा, कार से टकराने के बाद मिनी बस पलटी, 8 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Big Accident
X

Big Accident

Big Accident : होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। दसूहा-हाजीपुर रोड पर स्थित सगरा अड्डा के पास एक निजी मिनी बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Big Accident : कैसे हुआ हादसा

हाजीपुर से दसूहा की ओर जा रही मिनी बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। जब बस सगरा अड्डा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क पर पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

Big Accident : स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़े और घायलों को बस से बाहर निकालने लगे। पुलिस को सूचना दी गई, जिसने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। जेसीबी मशीन की सहायता से पलटी हुई बस को सीधा किया गया और यातायात को बहाल किया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को दसूहा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहीं कुछ को अमृतसर और अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया।

Big Accident : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) पर लिखा “जिला होशियारपुर के दसूहा के गांव सगरा में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां सवारियों से भरी मिनी बस और कार की टक्कर हुई। इस हादसे में कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई और कई घायल हैं। प्रशासन को तुरंत घायलों की मदद के निर्देश दिए हैं। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Big Accident: सवालों के घेरे में यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा, वाहनों की स्पीड और खराब प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस रूट पर ट्रैफिक नियंत्रण और रोड सेफ्टी उपायों को सख्ती से लागू किया जाए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019