Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Big Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत, 3 घायल

Big Accident
X

Big Accident

Big Accident : अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। इस भयावह हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 43 पर झिरिया टोला और बेलिया के बीच हुई।

Big Accident : हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो झिरिया टोला से बेलिया की ओर जा रही थी। तेज गति से चल रही गाड़ी ने रास्ते में एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद घबराया हुआ चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और भागने की कोशिश में स्कॉर्पियो एक मकान में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी पलट गई, जिससे चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Big Accident : घायलों का इलाज जारी

हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतकों में बाइक सवार उरतान गांव का निवासी बताया जा रहा है, जबकि अन्य चार मृतक बेलिया के निवासी थे। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019