Big Accident : रामानुजगंज। छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रामानुजगंज क्षेत्र के ओरसा घाटी में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। ताजा जानकारी के अनुसार इस हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
Big Accident : यह हादसा झारखंड के लातेहार जिले की सीमा में हुआ है। बस में सवार सभी यात्री छत्तीसगढ़ के पिपरसोत गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सामरी के ओरसा पाठ घाट के पास ग्रामीणों से भरी यह स्कूल बस अचानक बेकाबू हो गई और गहरी घाटी की ओर पलट गई।
Big Accident : हादसे की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस के साथ-साथ बलरामपुर जिले की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से अभी मृतकों की आधिकारिक पहचान की प्रक्रिया जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


