Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhutan: खराब मौसम के कारण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भूटान यात्रा रद्द

Bhutan
X

Bhutan

Bhutan: नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भूटान की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई है। वित्त मंत्री गुरुवार को भूटान रवाना हुई थीं। इस दौरे का उद्देश्य भारत और भूटान के बीच आर्थिक सहयोग और साझेदारी को और मजबूत करना था।

Bhutan: वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सीतारमण भूटान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही थीं। शुक्रवार को मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पारो (भूटान) में मौसम की खराब स्थिति के चलते यात्रा रद्द करनी पड़ी।

Bhutan: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वित्त मंत्री को अपने पहले दिन ऐतिहासिक सांगचेन चोखोर मठ का दौरा करना था, जिसकी स्थापना वर्ष 1765 में हुई थी। यह मठ बौद्ध अध्ययन का प्रमुख केंद्र है, जहां सौ से अधिक भिक्षु अध्ययनरत हैं। हालांकि मौसम की प्रतिकूलता के कारण यह दौरा संभव नहीं हो सका।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019