Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal News : फिल्मी स्टाइल में सिटी बस में ड्राइवर से मारपीट...वीडियो वायरल

Uma Verma
Bhopal News : फिल्मी स्टाइल में सिटी बस में ड्राइवर से मारपीट...वीडियो वायरल
X

Bhopal News : फिल्मी स्टाइल में सिटी बस में ड्राइवर से मारपीट…वीडियो वायरल

Bhopal News : भोपाल : राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। आए दिन मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं।

अब राजधानी भोपाल के बीसीएलएल बस में ड्राइवर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल भोपाल के 11 मिल इलाके में एक चलती सिटी बस में दो युवकों ने गुंडागर्दी की।

फिल्मी स्टाइल में वे बस में चढ़े और ड्राइवर को लात-घुसों से पीटने लगे। इससे ड्राइवर को गंभीर चोंट आई हैं। युवकों ने ड्राइवर को बचाने आए यात्रियों को भी धमकाया। इससे उनमें दहशत फैल गई।

वे इतने डर गए कि बसों से उतरकर भागने लगे। पूरी घटना बस में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है।ड्राइवर के साथ मारपीट के बाद बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया।

हालांकि, रिकॉर्डिंग पहले ही सर्वर में सेव हो गई थी।इधर बीसीएलएल के डायरेक्टर मनोज राठौर ने कहा कि निजी बस के कंडक्टर ड्रायवर गुंडागर्दी करते है उन्होंने इस घटना पर चिंता ज़हीर की है

और कहा कि एफआईआर करवा दी है और अब बस मालिक पर भी कार्यवाही के लिए कहा जाएगा।वही एडिशनल डीसीपी महावीर सिंह मुजलदेने कहा कि सीसीटीवी फोटेज़ के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है

Bhopal News

यदि निजी बस मालिक की इस घटना में संलिप्तता सामने आएगी तो उस पर भी कार्यवाही की जाएगी।गौरतलब है कि करीब एक साल पहले हाईकोर्ट के

आदेश के बाद नगर निगम की सीमा के बाहर 25 किलोमीटर के दायरे में आ रहे भोपाल से मंडीदीप और बिलकिसगंज के लिए बसों का संचालन बीसीएलएल ने बंद कर दिया था।

आठ महीने पहले मंडीदीप के लिए सेवा फिर से शुरू कर दी गई। दो में से एक बस ऑपरेटर ने 25 जनवरी और दूसरे ने 26 जनवरी को बसों का संचालन शुरू किया।

इसके बाद इस रूट पर कुल 45 बसें दौड़ने लगी। इस रूट पर हर रोज 20 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019