Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal News : दीपावली और स्थापना दिवस से पहले मोहन सरकार का अधिकारियों, कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात

Bhopal News : दीपावली और स्थापना दिवस से पहले मोहन सरकार का अधिकारियों, कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात
X

Bhopal News : दीपावली और स्थापना दिवस से पहले मोहन सरकार का अधिकारियों, कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात

Bhopal News : भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों का 4% डीए बढ़ा दिया है। इसका फायदा साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा। ये फैसला जनवरी 2024 से लागू होगा।

अब प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया है। इससे उनको हर महीने 620 रुपए से 5640 रुपए का फायदा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ये घोषणा करते हुए कहा, 'राज्य सरकार ने सभी

अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। दीपावली के मौके पर इसकी बधाई डबल हो जाती है। 1 नवंबर मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस भी है। आप सब अपनी लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण पूरे देश के

अधिकारियों-कर्मचारियों में विशेष पहचान रखते हैं। इस नाते सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का ध्यान रखें। केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है। मध्यप्रदेश में ये 46 प्रतिशत ही था, जो अब

50% हो गया है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार के महंगाई भत्ते के अंतर अब भी 3 प्रतिशत है। बीते लंब समय से कर्मचारी संगठन महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी किए गए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन

Bhopal News

यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार ने सभी अधिकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मेरी अपनी ओर से सबको बधाई...उन्होंने कहा कि इसकी बधाई डबल तब हो जाती है जब दीपावली भी

है, और इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि राज्य शासन द्वारा 46% महंगाई भत्ता वित्त विभाग के प्रतिपत्र द्वारा 14/03/2024 द्वारा स्वीकृत किया गया है। इसके आधार

पर स्वीकृति महंगाई भत्ते की दर एक जुलाई 2023 से प्रभावशील की गई थी। एरियर राशि का भुगतान किस्तों में किया गया। अब सभी शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50% की दर से दिया जाएगा। अभी अक्टूबर चल रहा है लेकिन हम इसे 01 जनवरी से देंगे।

Vijaypur By-Election : बिना अनुमति चुनावी सभा करने वाले कांग्रेस नेताओं पर FIR


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019