Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal Crime News : पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति...जानें पूरा मामला

Uma Verma
Bhopal Crime News
X

Bhopal Crime News

Bhopal Crime News : भोपाल-: पिपलानी इलाके में एक युवक ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के तुरंत बाद उसने पिपलानी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस के अनुसार दिलीप मेहरा लेबर कालोनी में रहता है

और फोटोग्राफी का काम करता है। उसकी करीब छह साल पहले छाया मेहरा से शादी हुई थी। दोनों की चार वर्ष की बच्ची भी है। ढाई महीने पहले छाया पति से विवाद के बाद बेटी के साथ घर से भाग गई थी।

तब दिलीप को शंका थी कि वह किसी के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते भागी थी।कुछ दिन पहले ही वह वापस अपनी बेटी के साथ घर पहुंची थी। रविवार को दोनों का इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिसके बाद युवक ने गला घोंटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।।।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019