Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal Crime News : कार चालक ने थाने में किया सुसाइड...जानें पूरा मामला

Bhopal Crime News : कार चालक ने थाने में किया सुसाइड...जानें पूरा मामला
X

Bhopal Crime News : कार चालक ने थाने में किया सुसाइड…जानें पूरा मामला

भोपाल
राकेश शर्मा

Bhopal Crime News : भोपाल के बागसेवनिया थाने के बाहर एक व्यक्ति ने सल्फास खा लिया। इससे पहले उसकी कार से एक स्कूटी चालक को टक्कर लग गई थी। दोनों पक्ष पहस के बाद थाने पहुंचे थे, कार चालक उपचार कराने का हवाला देते हुए केस दर्ज न कराने की बात स्कूटी चालक से कह रहा था।

Bhopal Crime News : हालांकि स्कूटी चालक एफआईआर दर्ज कराना चाहता था।तमाम प्रयासों के बाद भी जब स्कूटी चालक राजीमाना करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो गुस्साए कार चालक ने कार से सल्फास की गोली निकालकर खा लीं।

पुलिस ने तत्काल उसे जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हमीदिया रिफर कर दिया गया। हमीदिया में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

वही थाना प्रभारी अमित सोनी ने कहा कि कार चालक विनोद तिवारी मूलतः बुधनी का रहने वाला था वह पहले से ही तनाव में था उसकी कार में सल्फास रखी हुई थी जिसे उसने खा लिया।पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019