Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Bhopal Breaking : सौरभ शर्मा ने किया सरेंडर...डेढ़ महीने से था फरार
भोपाल : Bhopal Breaking : भोपाल में सौरभ शर्मा ने आज लोकायुक्त स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सौरभ शर्मा डेढ़ महीने से फरार था और लोकायुक्त द्वारा जारी किए गए वारंट के बाद वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था। आज आखिरकार उसने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
Bhopal Breaking : सौरभ शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप थे, जिसके बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था। लेकिन अब उसने कोर्ट में पेश होकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। लोकायुक्त स्पेशल कोर्ट में उसकी पेशी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
यह घटनाक्रम जांच एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच में तेजी आएगी।
Next Story



