Bhopal Breaking : मध्यप्रदेश में रजिस्ट्री होगी तत्काल, नई व्यवस्था जल्द लागू
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
Bhopal Breaking : मध्यप्रदेश में रजिस्ट्री होगी तत्काल, नई व्यवस्था जल्द लागू
भोपाल : Bhopal Breaking : मध्यप्रदेश सरकार ने जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री प्रक्रिया को और सरल और तेज़ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अगले तीन महीनों में प्रदेश में तत्काल रजिस्ट्री की सुविधा शुरू की जाएगी।
मध्यप्रदेश के साथ-साथ गोवा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में भी तत्काल रजिस्ट्री के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा है। हालांकि, इन राज्यों में इसके लिए ज्यादा शुल्क लिया जाता है।
यह नई व्यवस्था न केवल रजिस्ट्री प्रक्रिया को आधुनिक बनाएगी, बल्कि नागरिकों को तेज, किफायती और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।