प्रधानमंत्री भोपाल में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
रात्रि भोज में भी शामिल होंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत होगी।
24 फरवरी
पीएम मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होंगे, जहां मध्य प्रदेश को निवेश का बड़ा मंच देने पर चर्चा होगी।
राजनीतिक और आर्थिक महत्व
प्रधानमंत्री का यह दौरा मध्य प्रदेश के लिए राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से राज्य में निवेश के नए अवसरों की उम्मीद है।
भोपाल में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और तैयारियों को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। यह दौरा न केवल राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीतियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।