Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal Breaking : प्रधानमंत्री ने हमारी छाती 56 इंच कर दी : सीएम मोहन यादव

Bhopal Breaking
X

Bhopal Breaking

Bhopal Breaking : भोपाल : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रकोष्ठ और मोर्चा की सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की गई। इस बैठक में शामिल होने के लिए

सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि भाजपा की वजह से देश में लोकतंत्र बचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी छाती 56 इंच कर दी।

मोर्चा प्रकोष्ठ और विभागों को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री ने हमारी छाती 56 इंच कर दी है। ये गौरवान्वित करने वाला पल है।रूस भी जाते हैं

Bhopal Breaking

और यूक्रेन भी जाकर शांति की बात करते हैं। ये विचार नीचे तक ले जाना है। हम आप सबको सरकार में अच्छे सुझाव के लिए भी आमंत्रित करेंगे। लोकतंत्र केवल बीजेपी के कारण देश मे बचा है।

कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर काम किया। लोकतंत्र को लेकर क्या बोलेगी?सीएम ने आगे कहा, पूरा संगठन जमीनी स्तर पर सदस्यता अभियान में काम करेगा।

प्रकोष्ठों से चर्चा करने के बाद सरकार अलग-अलग प्रकोष्ठों के हिसाब से योजना बनाएगी। जिससे प्रकोष्ठों को आम लोगों से जोड़ा जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019