Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal breaking : किसानों को बड़ी सौगात.....

Bhopal breaking : किसानों को बड़ी सौगात.....
X

भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मध्य प्रदेश के 80 लाख किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने सम्मान निधि की कुल राशि बढ़ाकर 3.68 लाख करोड़ रुपए कर दी है, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

24 फरवरी को खाते में आएगी राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को इस योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। इस दौरान किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

इस योजना के तहत अब तक करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है, जिससे उनकी कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली है। मध्य प्रदेश में इस योजना को लेकर किसानों में उत्साह है, और सरकार इसे कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मान रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019