Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal Breaking : कोयम्बटूर में इन्वेस्ट मध्यप्रदेश रोड शो, निवेश के लिए होगा संवाद

Bhopal Breaking
X

Bhopal Breaking

Bhopal Breaking : भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दक्षिण भारत की प्रमुख औद्योगिक हस्तियों से करेंगे आज रूबरू चर्चा कोयम्बटूर में इन्वेस्ट मध्यप्रदेश रोड शो निवेश के लिए होगा संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोयम्बटूर में " इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटिज इन मध्यप्रदेश" का शुभारंभ करेंगे। अब तक 700 से अधिक निवेशकों और उद्यमियों ने पंजीयन कराया है।

फ़रवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए रीजनल इंडस्ट्रियल कान्क्लेव, देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में रोड शो एवं इंटरेक्टिव सेशन से सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा

Bhopal Breaking

इस कार्यक्रम का उद्देश्य निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों से अवगत कराना और राज्य की प्रगति में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे और राज्य की "एक-जिला-एक-उत्पाद" (ओडीओपी) योजना पर चर्चा करेंगे।

दक्षिण भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्र कोयम्बटूर में टेक्सटाइल पार्क, आईटी पार्क एवं गारमेंट, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेशकों को आकर्षित करने के प्रयास किए जाएँगे।

एडवांटेज मध्यप्रदेश" पर केन्द्रित लघु फिल्म के माध्यम से उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के अवसरों की दी जाएगी विस्तृत जानकारी


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019