Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal Accident: तेल की लूट में दफन हुई इंसानियत, मदद के लिए चिल्लाता रहा ट्रक क्लीनर, मौत

Bhopal Accident
X

Bhopal Accident

Bhopal Accident: भोपाल: भोपाल के क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने समाज की असंवेदनशीलता सामने आई। सरसों का तेल लेकर जा रहा एक ट्रक खड़े डंपर से टकरा गया, जिससे ट्रक का क्लीनर बुरी तरह फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। चालक को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद सड़क पर बिखरे तेल के पीपों को लूटने की होड़ में लोग इस कदर डूबे कि क्लीनर की मदद की पुकार को अनसुना कर दिया।

Bhopal Accident: जानकारी के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। टक्कर से ट्रक का अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, और लगभग 100 तेल के पीपे सड़क पर बिखर गए। आसपास के लोगों को जैसे ही इसकी खबर मिली, वे तेल लूटने दौड़ पड़े। लोग पीपे लादकर अपने घर ले गए, लेकिन ट्रक में फंसे क्लीनर की कराहें किसी ने नहीं सुनीं। क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला गया, तब तक वह दम तोड़ चुका था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लूट की कोशिश कर रहे लोगों को खदेड़ा और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। हादसे से कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019