Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhopal Accident : शादी में शामिल होने जा रहे 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Bhopal Accident : शादी में शामिल होने जा रहे 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
X

Bhopal Accident : शादी में शामिल होने जा रहे 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

भोपाल। Bhopal Accident : बैरसिया-सिरोंज रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में शादी में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में नीरज, शुभम और नितेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का पूरा विवरण

  • नीरज अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने दो दोस्तों शुभम और नितेश को साथ लेकर गांव से निकला था।
  • जैसे ही वे बैरसिया-सिरोंज रोड पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
  • टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

नीरज था दो बहनों का इकलौता भाई

हादसे में नीरज की मौत ने उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। नीरज अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था, जिसकी अचानक मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

कार सवार परिवार की जान बची

हादसे के समय कार में एक परिवार भी सवार था। टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार में सवार चारों लोगों की जान बच गई। हालांकि हादसे के बाद से कार चालक फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इलाके में शोक का माहौल

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नीरज और उसके दोस्तों की अचानक मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ने की बात कही जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019