Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhind News : 24 घंटे पहले भाजपा का दामन थामने वाले पार्षदो ने पुनः कांग्रेस में की वापसी..जानें मामला

Bhind News
X

Bhind News

Bhind News : भिंड : 24घंटो पहले भाजपा का दामन थामने वाले पार्षदो ने ,पुनः कांग्रेस में की वापसी। वार्ड पार्षद बोले- मंच संचालक ने गुमराह कर की घोषणा। भिंड के गोरमी नगर परिषद की राजनीति में एक नया मोड़ सामने आया है,आपको बता दें कि रविवार को गोरमी नगर परिषद में लगने वाले जल विहार महोत्सव का उद्घाटन था

जिसमें कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए थे,इसी दौरान भूमि नगर के वार्ड नंबर 7 से सुभास यादव और 8 से विकास थापक दो पार्षद कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन 24 घंटे बाद ही वार्ड पार्षद सुभाष यादव ने अपना बयान बदल लिया उन्होंने कहा कि कल हम सिर्फ लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे

Bhind News

लेकिन वहां उपस्थित भाजपा के वार्ड पार्षद द्वारा जो मंच संचालन का कार्य किया जा रहा था उन्होंने गलत घोषणा की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि हम कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है हम सदा से कांग्रेसी थे और कांग्रेसी बनकर ही रहेंगे, उन्होंने कहा कि हमें यह पता नहीं था

कि हमारे यहां कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होकर इस तरीके से तोड़-मोड कर दिखाया जाएगा, उन्होंने कहा कि हम सदैव कांग्रेस के साथ थे और कांग्रेस के साथ ही खड़े रहेंगे, भाजपा के मंसूबे हमें समझ में नहीं आते, किस तरीके की जोड़-तोड़ की राजनीति करती है भाजपा ।

Raipur Breaking : रायपुर के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े युवक ने युवती को मारा चाकू, फिर तेलीबांधा तालाब में कूदा…वीडियो वायरल


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019