Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhilai News : स्कूली वैन की चपेट में आने से 2 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत.....

Uma Verma
Bhilai News : स्कूली वैन की चपेट में आने से 2 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत.....
X

Bhilai News : स्कूली वैन की चपेट में आने से 2 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत…..

भिलाई : Bhilai News : भिलाई सुपेला थाना क्षेत्र के 2 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई बच्ची कुछ देर पहले ही मां की गोद से उतरी थी और वैन की ओर अचानक दौड़ गई इससे पहले की ड्राइवर समझ पाता बच्ची को वैन ने चपेट में ले लिया

Bhilai News : घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) सुखनंदन राठौर ने बताया कि

पांच रास्ता कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला में घटना 7 :00 बजे की यह घटना है विभा जायसवाल के तीन बच्चे हैं दो बच्चे कृष्णा विद्यालय राम नगर में पढ़ते हैं स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए आई थी विभा अपनी दो साल की

बच्ची अंशिका को गोद में लेकर अन्य दो बच्चों को वैन में बैठाने के लिए पहुंची थी इस दौरान उसने अंशिका को गोद से नीचे उतार दिया और बच्चों को वैन में बैठाने लगी अचानक बच्ची चलकर वैन के आगे पहुंच गई

और वैन चालक ने गाड़ी को बढ़ा दिया जिससे वैन मासूम के ऊपर चढ़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक बच्ची पहिए के नीचे जा चुकी थी

वैन को पीछे कर बच्ची को बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी परिजनों ने सूचना सुपेला पुलिस मौके पर पहुंच कर शव मर्ग कायम विवेचना कर है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019