Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई मैत्री बाग : नए साल पर मैत्री बाग में 10 हजार से ज्यादा पर्यटक, बोटिंग, मिनी ट्रेन और गीत-संगीत से दिनभर होगा गुलजार

भिलाई मैत्री बाग : नए साल पर मैत्री बाग में 10 हजार से ज्यादा पर्यटक, बोटिंग, मिनी ट्रेन और गीत-संगीत से दिनभर होगा गुलजार
X

भिलाई मैत्री बाग : नए साल पर मैत्री बाग में 10 हजार से ज्यादा पर्यटक, बोटिंग, मिनी ट्रेन और गीत-संगीत से दिनभर होगा गुलजार

भिलाई मैत्री बाग : दुर्ग नए साल के मौके पर आज भिलाई के मैत्री बाग में दूर दूर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे प्रदेश भर से पर्यटकों के आने से मैत्रीबाग दिन भर गुलज़ार रहा पर्यटकों की आमद को देखते हुए मैत्री बाग प्रबंधन ने भी खास इंतजाम किए है ।

वही सुरक्षा की दृष्ट से पुलिस विभाग ने भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए है मैत्री बाग के चिड़ियाघर में मौजूद शेर,भालू, हिरण,जैसे विभिन्न प्रजातियों के बंदर सहित अन्य वन्य प्राणियों को देखकर यहाँ आने वाले पर्यटक काफी रोमांचित हुए।

नए वर्ष मनाने कोई यहां अपने दोस्तों के साथ आया था तो कोई अपने परिवार के साथ। पर्यटकों ने यहां नौका विहार का भी आनंद उठा रहे है।मैत्री बाग में प्रदेश भर से पर्यटक नए साल में पहुंचते है पर्यटकों नें बताया कि यहां आकर वे काफी रोमांचित हैं और नए साल का ख़ूब लुत्फ उठा रहे हैं।

वही बच्चो के लिए मैत्री बाग में बोटिंग और मिनी ट्रेन का संचालन किया गया है मैत्री बाग प्रभारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि नए साल के मौके पर हर वर्ष बड़ी संख्या में सैलानी यहां दूर दूर से आते हैं और इसके लिए प्रबंधन व्यापक तैयारिया करता है।

नए साल में इस मैत्री बाग में लगभग 10 हजार से अधिक पर्यटक आने की उम्मीद है जिसके लिए मैत्री बाग प्रबंधन ने सुरक्षा की दृष्टि को देखते 25 से अधिक सुरक्षाकर्मी और 50 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए है।पर्यटकों को मनोरंजन के लिए गीत संगीत का आयोजन किया जा रहा है।

मैत्री बाग में पिछले बार पर्यटकों को आने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था जिसे देखते हुए इस बार ऑनलाइन पेमेंट के अलावा 20 कैश काउंटर बनाया गया है


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019