Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhilai Crime News : नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या....

Bhilai Crime News : नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या....
X

Bhilai Crime News : नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….

भिलाई : Bhilai Crime News : स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के कोहका में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Bhilai Crime News : परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस फिलहाल मृतका के परिवारजनों, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके। जांच में मोबाइल फोन, डायरी या अन्य किसी सुराग की भी तलाश की जा रही है, जिससे यह समझा जा सके कि मृतका ने यह कदम क्यों उठाया।

घटना को लेकर स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं, वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ ठोस जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019