Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : भौजी हमारी सुपर सीएम : किसने कहा...आखिर क्या है पूरा मामला...जरुर जानें

भौजी हमारी सुपर सीएम : किसने कहा...आखिर क्या है पूरा मामला...जरुर जानें
X

भौजी हमारी सुपर सीएम : किसने कहा…आखिर क्या है पूरा मामला…जरुर जानें

Chhattisgarh News : रायपुर। भौजी हमारी सुपर सीएम आखिर किसने कहा ?

किसने किया सीएम विष्णुदेव साय पर सियासी प्रहार ? किस -किस पर कसा गया सियासी तंज़ ? सब कुछ आपको बताएँगे। बस आप बने रहिए एशियन न्यूज़ के साथ -

भौजी हमारी सुपर सीएम : आखिर क्या है पूरा मामला

असल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वॉयरल हो रहा है. जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव से की पत्नी कौशल्या साय लोगों से कह रही हैं कि - आज मैं एक क्षेत्र की विधायक और लोक सभा की सांसद भी हूं और छत्तीसगढ़ की सुपर सीएम के नाम से जानी जाती हूँ।

बस फिर क्या था मौका मिलते ही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सियासी चौका मारते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो दे मारा, जिसमें उनसे कुछ पत्रकार सवाल कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की सुपर सीएम कौन है ?

भौजी हमारी सुपर सीएम : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का सियासी वार

तो मौका देख कर चौका मारने में माहिर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस पर कौशल्या साय का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि -भौजी हमारी सुपर सीएम.. उन्होने कहा कि अभी तक हम लोग खोज रहे थे कि सरकार कौन चला रहे हैं...

Chhattisgarh News

सरकार में किसकी चलती है....सीएम विष्णु देव साय की चलती है...या ओ पी चौधरी चलती है.... डिप्टी सीएम की या फिर संगठन की चलती हैलेकिन अब पता चला सुपर सीएम कौन है...?

भौजी हमारी सुपर सीएम के सियासी मायने

भौजी हमारी सुपर सीएम वाला वीडियो पोस्ट कर सियासत के माहिर खिलाड़ी भूपेश बघेल ने नया खेल, खेल दिया।इशारों ही इशारों में उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही साथ ओ पी चौधरी को भी लपेटे में ले लिया।

इतने सारे नेताओं पर तंज़ कसते हुए उन्होंने ये साबित करने की कोशिश की है गोया प्रशासन में अब इन चारों की नहींबल्कि सिर्फ और सिर्फ सीएम की पत्नी कौशल्या साय की चलती है। तभी तो उन्होंने एक्स पर लिखा कि - भौजी हमारी सुपर सीएम।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019