Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bharatpur Rajasthan : कल होने वाले मतदान के लिए मतदान दल रवाना

Asian News
Bharatpur Rajasthan : कल होने वाले मतदान के लिए मतदान दल रवाना
X

Bharatpur Rajasthan : कल होने वाले मतदान के लिए मतदान दल रवाना

Bharatpur Rajasthan : भरतपुर : जिले में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न हो इसके लिए पूरी तैयारी / आज मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद बूथों के लिए किया रवाना,

Bharatpur Rajasthan : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान कल 19 अप्रैल को होगा। राजस्थान में भी 12 लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में मतदान होगा। भरतपुर लोकसभा सीट के लिए कल मतदान होना है जिसके लिए

आज मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर बूथों के लिए रवाना किय आज्ञा है। आज शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर मतदान दल और सुरक्षा बल पहुंचकर अपने अपने बूथों को संभालेंगे |

जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ अमित यादव ने बताया कि मतदान दल आज अन्तिम प्रशिक्षण प्राप्त कर जिला मुख्यालय स्थित एमएसजे काॅलेज से रवाना हुए है । भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 2114916 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे

इसके लिये 2024 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं । 2024 में से 1792 पोलिंग बूथ भरतपुर जिले में है शेष 232 बूथ अलवर की कठूमर विधानसभा क्षेत्र में हैं । आज भरतपुर के एमएसजे कॉलेज से भरतपुर जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान को शांतिपूर्ण भयमुक्त और निष्पक्ष कराने के लिए भरतपुर जिले की 7 विधानसभाओं में 1792 मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है।

अंतिम प्रशिक्षण दो परियों में कराया गया है सुबह 4 विधानसभा के मतदान दलों को और फिर 3 विधानसभा के मतदान दलों को प्रशिक्षण देकर रवाना किया जा रहा है। मतदाब सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम को 6 बजे तक मतदान होगा।

मतदान केंद्रों पर छाया - पानी की व्यवस्था रहेगी और बुजुर्ग एवं दिव्यांग के लिए व्हील चेयर भी मतदान केंद्र ओर उपलब्ध कराई गई है। मतदान केंद्र पर स्वीप वर रूम बनाया गया है जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पर आये और अपना वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019