Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bharat Band: ट्रेड यूनियनों का आज भारत बंद, सरकार के खिलाफ सड़कों पर 25 करोड़ कर्मचारी, जानें क्या क्या रहेगे बंद

Bharat Band
X

Bharat Band

Bharat Band: नई दिल्ली। देश के कई सगंठनों ने आज 9 जुलाई को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। ऐसे में आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने जा रही है, जिसमें अलग-अलग हिस्सों से करीब 25 करोड़ से अधिक श्रमिकों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

Bharat Band: केंद्र सरकार पर मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉरपोरेट-समर्थक नीतियों का आरोप लगाते हुए यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। इस हड़ताल का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा मंच ने किया है। इसमें किसान संगठनों और ग्रामीण मजदूर यूनियनों का भी समर्थन है।

Bharat Band: हड़ताल के कारण बैंकिंग, बीमा, डाक सेवाएं, कोयला खनन, परिवहन, औद्योगिक उत्पादन और बिजली आपूर्ति जैसी प्रमुख क्षेत्रों में बाधित होने की संभावना है। हालांकि कई व्यापारी संगठनों का कहना है कि लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर इस ‘भारत बंद’ का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019