Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BHARAT 6G : मोदी सरकार की 5G के बाद 6G को लेकर बड़ी प्लानिंग, जानिए 6G सर्विस कब तक शुरू होगी

Dev Verma
BHARAT 6G : मोदी सरकार की 5G के बाद 6G को लेकर बड़ी प्लानिंग, जानिए 6G सर्विस कब तक शुरू होगी
X

BHARAT 6G : मोदी सरकार की 5G के बाद 6G को लेकर बड़ी प्लानिंग, जानिए 6G सर्विस कब तक शुरू होगी

BHARAT 6G : नई दिल्ली : भारत अब 5G के बाद 6G टेक्नोलॉजी की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। दूरसंचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने हाल ही में आयोजित BHARAT 6G 2025 कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में 6G टेक्नोलॉजी के लिए 111 से ज्यादा रिसर्च प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा चुकी है और इन पर काम के लिए 300 करोड़ रुपये का फंड जारी किया गया है। साथ ही भारत अब 6G पेटेंट फाइलिंग के मामले में दुनिया के टॉप 6 देशों में शामिल हो चुका है।

BHARAT 6G : 6G की सुपरफास्ट स्पीड और तकनीकी जानकारियां

6G टेक्नोलॉजी टेराहर्ट्ज़ फ्रीक्वेंसी बैंड पर काम करेगी, जिसकी गति 1 सेकेंड में 1 टेराबिट तक पहुंच सकती है। यानी 5G की तुलना में 6G की स्पीड लगभग 100 गुना तेज होगी। इससे बड़ी फाइल्स सेकंडों में डाउनलोड हो जाएंगी और वीडियो कॉलिंग, स्ट्रीमिंग व इंटरनेट उपयोग के दौरान स्लो स्पीड की समस्या खत्म हो जाएगी। 6G के आने से इंटरनेट आधारित सेवाओं की गुणवत्ता में भारी सुधार होगा और कई नई तकनीकी संभावनाएं खुलेंगी।

BHARAT 6G : भारत बन सकता है 6G का वैश्विक नेता

चंद्रशेखर पेम्मासानी ने यह भी कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली वैज्ञानिक और इंजीनियर हैं, जो 6G के क्षेत्र में देश को ग्लोबल लीडर बना सकते हैं। 6G टेक्नोलॉजी न केवल मौजूदा उद्योगों को उन्नत करेगी, बल्कि नई इंडस्ट्रीज के विकास के भी रास्ते खोलेगी। भारत की अर्थव्यवस्था को 6G टेक्नोलॉजी से 2035 तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का लाभ मिलने की संभावना है, जिससे देश की डिजिटल और आर्थिक प्रगति को एक बड़ा धक्का मिलेगा।

IMC 2024: India Will Lead 6G Globe wise - Bharatnet

BHARAT 6G : 6G सेवा कब मिलेगी आम जनता को

हालांकि 6G टेक्नोलॉजी पर काम जारी है, फिलहाल आम जनता के लिए इसके रोलआउट की सटीक तिथि सामने नहीं आई है। भारत में अभी 5G नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, जिसमें रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। 6G आने के बाद देश के इंटरनेट उपयोग का अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा और डिजिटल इंडिया का सपना और भी साकार होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019