Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhai Dooj 2025 : आज या कल, कब है भाई दूज? जानें सही तारीख और तिलक का शुभ मुहूर्त...

Bhai Dooj 2025
X

Bhai Dooj 2025

Bhai Dooj 2025 : इंटरनेट डेस्क। भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। पहला दिवाली के बाद और दूसरा होली के बाद। होली के बाद मनाया जाने वाला भाई दूज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को पड़ता है, जिसे भ्रातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

Bhai Dooj 2025 : इस साल द्वितीया तिथि दो दिनों तक रहने के कारण भाई दूज की सही तारीख को लेकर लोगों के मन में असमंजस बना हुआ है। आइए जानते हैं कि होली भाई दूज 2025 कब मनाया जाएगा और इस दिन तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या है।

Bhai Dooj 2025 : तिथि और समय-

द्वितीया तिथि शुरू: 15 मार्च 2025 को दोपहर 02:33 बजे से प्रारंभ होगी।
द्वितीया तिथि समाप्त: 16 मार्च 2025 को शाम 04:58 बजे तक रहेगी।

Bhai Dooj 2025 : शुभ मुहूर्त: पंचांग के अनुसार, 16 मार्च 2025 को द्वितीया तिथि शाम 04:58 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसलिए इस दिन सुबह से लेकर शाम 04:58 बजे तक तिलक करना शुभ माना जाएगा।

Bhai Dooj 2025 : भाई दूज के इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। तो अब असमंजस दूर करें और सही समय पर इस त्योहार को मनाएं!


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019