Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bengal Elections: बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद "बाबू मोशाय" कौन, सीएम पद के लिए ये 5 नाम दौड़ में आगे

Asian News
bengal-elections-who-will-become-chief-minister-following-bjp-victory-in-bengal-5-names-are-leading-race-for-cm-post
X

bengal-elections-who-will-become-chief-minister-following-bjp-victory-in-bengal-5-names-are-leading-race-for-cm-post

Bengal Elections: नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत पूर्ण बहुमत हासिल करने के करीब है। शाम 7 बजे चुनाव आयोग के आंकड़ों में बीजेपी 124 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि 83 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि जीत के बाद बीजेपी बंगाल की कमान किसके हाथों में देगी और यहां का मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

Bengal Elections: बीजेपी आमतौर पर राज्य चुनावों में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करती है। लेकिन जिन चेहरों को बीजेपी ने आगे रखा उसमें से किसी एक सीएम बना सकती है। हालांकि बीजेपी ऐन समय पर नया चेहरा देकर चौंकाती रही है, पर इतना तो तय है कि कोई बंगाली ही अलग सीएम होगा।

Bengal Elections : बता दें कि बंगाल में बीजेपी पहली अपनी सरकार बनाने जा रही है तो जाहिर है कि अपनी मौजूदगी मजबूती से स्थापित करने के लिए एक ताकतवर मुख्यमंत्री ही चुनेगी।

Bengal Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार कहा था कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो कोई 'बंगाली' ही मुख्यमंत्री बनेगा। बता दें कि, बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को सबसे आगे रखा था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी किसी महिला को मुख्यमंत्री बना सकती है।

Bengal Elections: शुभेंदु अधिकारी

एक समय में ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद के टॉप दावेदारों में से एक हैं। शुभेंदु अधिकारी के पास जमीनी पकड़ और मजबूत सांगठनिक नेटवर्क है। 2021 में उन्होंने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हरा करा चौंका दिया था। हालांकि, नारदा स्टिंग मामले में उनका नाम शामिल रहा, जो मुख्यमंत्री बनने की राह में उनके लिए रुकावट बन सकता है।

Bengal Elections: दिलीप घोष

2021 में बीजेपी को मुख्य विपक्षी दल बनाने का श्रेय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को ही दिया जाता है। भले ही वे अब अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन बंगाल की राजनीति में उनका प्रभाव आज भी कायम है। ऐसे में बंगाल सीएम की रेस में वो एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं।

Bengal Elections: समीक भट्टाचार्य

बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य को पार्टी में सबको साथ लेकर चलने वाले नेता के रूप में देखा जाता है। उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर बीजेपी के विस्तार में बड़ी भूमिका निभाई है। ऐसे में बीजेपी उन्हें भी बंगाल की कमान सौंप सकती है।

Bengal Elections: अग्निमित्रा पॉल

पेशे से फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल बीजेपी की एक बेबाक नेताओं में से एक हैं। उन्होंने इस चुनाव में अपनी आसनसोल दक्षिण सीट बरकरार रखी है। अगर बीजेपी राज्य में महिला सीएम चुनती है तो अग्निमित्रा उनकी पसंद हो सकती हैं।

Bengal Elections: रूपा गांगुली

पूर्व राज्यसभा सांसद और सोनारपुर दक्षिण से विधायक रूपा गांगुली ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जमीनी स्तर पर भी काम किया है। उनकी पॉपुलैरिटी देखते हुए बीजेपी उन्हें बंगाल का मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019