Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bengal Assembly Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, 15 बूथों पर दोबारा मतदान जारी

Asian News
Bengal Assembly Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, 15 बूथों पर दोबारा मतदान जारी
X

Bengal Assembly Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, 15 बूथों पर दोबारा मतदान जारी

कोलकाता। Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज 2 मई शनिवार को 15 बूथों पर दोबारा मतदान किया जा रहा है। इस दौरान दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों तथा डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर मतदान जारी है। इस बीच खबर सामने आई है कि डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र की एक बूथ पर ईवीएम मशीन खराब हो गई है।

Bengal Assembly Elections: ईवीएम मशीन खराब होने के कारण वोटिंग रोक दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के रॉयनगर प्राइमरी स्कूल में बूथ नंबर 243 पर एक वोटर ने शिकायत की है।

Bengal Assembly Elections: बता दें, कि पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान किया जा रहा है। सुबह 9 बजे तक, मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 16.68% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 15.83% मतदान दर्ज किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019