Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BBL In India: मेलबर्न में PM मोदी की बड़ी घोषणा, भारत में पहली बार होगा बिग बैश लीग, चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा मुकाबला

BBL In India: मेलबर्न में PM मोदी की बड़ी घोषणा, भारत में पहली बार होगा बिग बैश लीग, चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा मुकाबला
X

BBL In India: मेलबर्न में PM मोदी की बड़ी घोषणा, भारत में पहली बार होगा बिग बैश लीग, चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा मुकाबला

BBL In India: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खेल संबंधों को नई मजबूती मिलने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग बिग बैश लीग (BBL) का एक मुकाबला पहली बार भारत की धरती पर खेला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मेलबर्न में इस ऐतिहासिक घोषणा की। इसके तहत दिसंबर 2026 में चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में बीबीएल का मुकाबला आयोजित किया जाएगा।

BBL In India: 12 दिसंबर 2026 को चेन्नई में होगा पहला BBL मैच

भारत में होने वाले इस ऐतिहासिक मुकाबले की तारीख भी तय कर दी गई है। 12 दिसंबर 2026 को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बिग बैश लीग का पहला मैच खेला जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा। यह आयोजन ‘G’Day Namaste’ कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भी बनेगा, जिसका उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सांस्कृतिक और खेल संबंधों को बढ़ावा देना है।

BBL In India: पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का भारत में आयोजन

बिग बैश लीग ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में से एक है, जिसकी तुलना अक्सर भारत की आईपीएल से की जाती है। भारत में भी बीबीएल के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक हैं। अब तक किसी भी विदेशी क्रिकेट लीग का आधिकारिक मुकाबला भारत में आयोजित नहीं हुआ था। ऐसे में चेन्नई में होने वाला यह मैच क्रिकेट इतिहास में एक खास उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

BBL In India: क्रिकेट दोनों देशों को जोड़ने वाला मजबूत रिश्ता- पीएम मोदी

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि करोड़ों लोगों का जुनून है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट दोनों देशों के लोगों को जोड़ने का काम करता है और भविष्य में खेल के क्षेत्र में सहयोग और भी मजबूत होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया खेल विज्ञान, आधुनिक प्रशिक्षण तकनीक और युवा खिलाड़ियों के विकास के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने दोनों देशों के खेल भविष्य को उज्ज्वल बताते हुए कहा कि यह साझेदारी नए चैंपियन तैयार करने में मदद करेगी।

BBL In India: भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग को मिलेगी नई दिशा

इस समझौते के बाद सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि अन्य खेलों में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ने की उम्मीद है। खेल विज्ञान, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नई पहल की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019